Navshala by Navrohi
📖 नोट्स · कंप्यूटर हिंदीEnglish

Windows का उपयोग, शॉर्टकट और फ़ाइल प्रबंधन

⏱️ 8 मिनट📜 106 PYQ📝 184 MCQ

1. डेस्कटॉप, टास्कबार और स्टार्ट मेनू

Windows चालू होते ही जो स्क्रीन दिखती है वह डेस्कटॉप है, जैसे काम की मेज़। उस पर:

• आइकन: प्रोग्राम, फ़ाइल या फ़ोल्डर का छोटा चित्र (This PC, Recycle Bin)। कोने में तीर वाला आइकन = शॉर्टकट (सिर्फ़ लिंक)।
• टास्कबार: नीचे की पट्टी; उसमें स्टार्ट बटन, सर्च, पिन किए और चल रहे प्रोग्राम, और दाईं ओर नोटिफ़िकेशन क्षेत्र (घड़ी, Wi-Fi, आवाज़)।
• विंडो: टाइटल बार (नाम), मिनिमाइज़ —, मैक्सिमाइज़ ▢, क्लोज़ ✕, स्टेटस बार।

पावर विकल्पक्या होता है
Shut downसब बंद, कंप्यूटर बंद
Restartबंद करके फिर चालू (वार्म बूट)
Sleepकाम RAM में, बहुत कम बिजली, तुरंत वापसी
Hibernateकाम हार्ड डिस्क पर सहेजकर पूरी तरह बंद
Lock (Win+L)काम खुला, पर पासवर्ड से ही वापसी
याद रखें: शट डाउन मेनू स्टार्ट बटन से मिलता है (“बंद करने के लिए स्टार्ट दबाओ”)।
🔒 इस नोट में आगे
  • 2. रीसायकल बिन और क्लिपबोर्ड
  • 3. फ़ाइल एक्सप्लोरर, कंट्रोल पैनल और टास्क मैनेजर
  • 4. Windows के ज़रूरी शॉर्टकट
  • 5. फ़ाइल, फ़ोल्डर, पाथ और फ़ाइल सिस्टम
  • 6. फ़ाइल एक्सटेंशन: नाम के आख़िर का पहचान-पत्र
  • ⚠️ यहाँ सबसे ज़्यादा गलती होती है

पूरा नोट, 4 करके-देखें टूल और इस अध्याय के सभी 184 MCQ पूरे विषय के साथ: ₹99

या ⭐ सभी 14 विषय + हर PYQ ₹599 / साल (Full GS Pass)

परीक्षा में ऐसे पूछा गया

  • टास्क मैनेजर टैब मिलान: Processes = चल रहे ऐप, Performance = कुल उपयोग, Startup = चालू होते समय के प्रोग्राम, App history = Store ऐप्स · File Explorer से? फ़ाइलें मूव/कॉपी/डिलीट · खोज सुविधाएँ मिलान (SSC CGL 2024)
  • इंस्टॉलेशन फ़ाइल का एक्सटेंशन? .exe (SSC CGL 2024) · पिन किए ऐप्स में घूमना? Win + T (SSC CGL 2025)
  • JPEG? Joint Photographic Experts Group · PNG? Portable Network Graphics · एक्सटेंशन किसलिए? फ़ाइल का प्रकार पहचानने (इलाहाबाद HC)
  • छोटा चित्र जो प्रोग्राम/फ़ोल्डर दर्शाए? आइकॉन · शट डाउन मेनू? स्टार्ट · सक्रिय विंडो बंद? Alt+F4 · रीबूट? Ctrl+Alt+Del (इलाहाबाद HC)
  • कट/कॉपी की जानकारी? क्लिपबोर्ड · बदलाव नई फ़ाइल में? Save As · देखो पर बदलो नहीं? Read only · Windows के फ़ाइल सिस्टम? FAT32 और NTFS · स्लाइड शो बंद? Esc (इलाहाबाद HC)

खुद जाँचें

1. सक्रिय विंडो को बंद करने का शॉर्टकट कौन-सा है?

उत्तर: D. Alt + F4 · Alt+F4 सक्रिय विंडो/प्रोग्राम बंद करता है; डेस्कटॉप पर दबाएँ तो शट डाउन विकल्प आते हैं।

2. फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग किसलिए होता है?

उत्तर: B. फ़ाइल के प्रकार की पहचान के लिए · .docx, .jpg, .exe जैसे एक्सटेंशन बताते हैं कि फ़ाइल किस प्रकार की है और किस प्रोग्राम में खुलेगी।

परीक्षा में पूछा गया (PYQ)

📜 SSC CGL 2024 (टियर-II) · 18 जनवरी 2025 · पूर्ण प्रश्नपत्र

कॉलम A के टास्क मैनेजर टैब का कॉलम B के कार्यों से मिलान करें। 1. Processes a) CPU, मेमोरी, डिस्क और नेटवर्क के समग्र उपयोग की निगरानी 2. Performance b) सक्रिय एप्लिकेशन और बैकग्राउंड प्रोसेस दिखाता है 3. Startup c) सिस्टम स्टार्टअप के समय चलने वाले प्रोग्राम प्रबंधित करता है 4. App History d) Windows Store ऐप्स का संसाधन उपयोग दिखाता है

उत्तर: D. 1-b, 2-a, 3-c, 4-d · Windows टास्क मैनेजर (Ctrl + Shift + Esc) में Processes चल रहे ऐप और बैकग्राउंड प्रोसेस दिखाता है, Performance CPU, मेमोरी, डिस्क और नेटवर्क के ग्राफ़ दिखाता है, Startup स्टार्ट-अप प्रोग्राम चालू/बंद करता है और App History Store ऐप्स का संसाधन उपयोग दिखाता है।

इस अध्याय के और PYQ

इस अध्याय के सभी 106 PYQ माइंड मैप में और PYQ Pass के साथ।

आगे पढ़ें

← प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टमपिछला अध्याय प्रोग्रामिंग भाषाएँ →अगला अध्याय कंप्यूटरसभी अध्याय
⭐ Full GS Pass: सभी 14 विषय + हर PYQ · 6 महीने ₹399 · साल भर ₹599अलग-अलग खरीदने पर ₹1,216। नए विषय मुफ़्त जुड़ते रहेंगे।प्लान देखें →