Navshala by Navrohi
📖 नोट्स · भारतीय अर्थव्यवस्था हिंदीEnglish

मौद्रिक नीति

⏱️ 8 मिनट📜 40 PYQ📝 56 MCQ

1. रेपो, CRR, SLR: RBI के पेंच

मौद्रिक नीति RBI बनाता (मुद्रा पूर्ति, ब्याज, ऋण); राजकोषीय नीति सरकार (कर, ख़र्च)। मुख्य उद्देश्य: विकास ध्यान में रखते हुए कीमत स्थिरता।

• रेपो (5.50%): RBI बैंकों को अल्पकालिक ऋण, सरकारी प्रतिभूति के बदले; मुख्य नीति दर; तरलता पर सबसे ज़्यादा प्रयुक्त औज़ार।
• SDF (5.25%): बैंक बिना गिरवी पैसा RBI के पास रखें (गलियारे का निचला सिरा)। रिवर्स रेपो 3.35% (अतिरिक्त तरलता सोखना)। MSF = बैंक दर (5.75%): ऊपरी सिरा; बैंक दर = RBI वाणिज्यिक बैंकों को दीर्घकालिक ऋण दे।
• CRR 3%: NDTL का हिस्सा RBI के पास नक़द, ब्याज नहीं। SLR 18%: बैंक ख़ुद नक़द, सोना, प्रतिभूति में। OMO: RBI सरकारी प्रतिभूतियाँ ख़रीदे (तरलता डाले) या बेचे (सोखे); ऑपरेशन ट्विस्ट: एक साथ छोटी-लंबी अवधि की ख़रीद-बिक्री।
• रुख़: हॉकिश (दर बढ़ाना), डोविश (घटाना), तटस्थ, ‘सधी सख़्ती’। 1991 के बाद: बाज़ार-निर्धारित ब्याज दरें।

याद रखें: SDF 5.25 < रेपो 5.50 < MSF 5.75: गलियारा 25-25 बेसिस पॉइंट।
🔒 इस नोट में आगे
  • 2. CRR घटे तो ऋण क्यों बढ़ता
  • 3. मौद्रिक नीति समिति और ऋण दर व्यवस्था
  • ⚠️ यहाँ सबसे ज़्यादा गलती होती है

पूरा नोट, 3 करके-देखें टूल और इस अध्याय के सभी 56 MCQ पूरे विषय के साथ: ₹79

या ⭐ सभी 14 विषय + हर PYQ ₹599 / साल (Full GS Pass)

परीक्षा में ऐसे पूछा गया

  • मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य? कीमत स्थिरता बनाए रखना (RRB NTPC 2025)
  • RBI का मात्रात्मक औज़ार नहीं? नैतिक दबाव (SSC GD 2026)
  • रेपो और रिवर्स रेपो किस श्रेणी में? मात्रात्मक ऋण नियंत्रण (इलाहाबाद HC 2017)
  • सरकारी बॉन्ड की खुले बाज़ार में ख़रीद-बिक्री? खुले बाज़ार की क्रियाएँ (SSC GD 2026)
  • OMO में RBI क्या ख़रीदता-बेचता; किसे नियंत्रित करने को? सरकारी प्रतिभूतियाँ; मुद्रा पूर्ति (SSC CGL 2026, RRB JE 2025)
  • OMO कौन करता? भारतीय रिज़र्व बैंक (RRB NTPC 2025)
  • RBI का तरलता नियंत्रण का सबसे आम औज़ार? रेपो दर में बदलाव (RRB NTPC 2025)
  • CRR घटे तो ऋण-सृजन? बढ़ेगा (इलाहाबाद HC 2021)
  • बैंक दर वह दर जिस पर? RBI वाणिज्यिक बैंकों को ऋण दे (इलाहाबाद HC 2021)
  • अतिरिक्त तरलता में रिवर्स रेपो की भूमिका? बैंकों का पैसा रखकर अतिरिक्त तरलता सोखना (SSC स्टेनो 2026)
  • ऑपरेशन ट्विस्ट के तीनों कथन? 1, 2 और 3 सही (RRB NTPC 2025)
  • 1991 के बाद मौद्रिक नीति का संरचनात्मक बदलाव? बाज़ार-निर्धारित ब्याज दरें, RBI का कम दख़ल (RRB NTPC 2025)
  • दिसंबर 2025 में रेपो 5.25% किसने किया? मौद्रिक नीति समिति (RRB ग्रुप D 2025)

खुद जाँचें

1. इनमें गुणात्मक औज़ार:

उत्तर: C. नैतिक दबाव · ऋण की दिशा।

2. गलियारे का निचला सिरा:

उत्तर: B. SDF · 5.25%।

परीक्षा में पूछा गया (PYQ)

📜 SSC स्टेनो 2026 · 12 सितंबर · पाली 2

बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष तरलता की स्थिति में, भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति संचालन में रिवर्स रेपो दर की क्या भूमिका होती है, और इसका वाणिज्यिक बैंकों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: D. यह RBI को अधिशेष तरलता को शोषित करने की अनुमति देता है, जहां बैंक आरक्षित धन पर ब्याज अर्जित करते हैं, जिससे अत्यधिक ऋण वितरण को हतोत्साहित किया जाता है। · रिवर्स रेपो दर वह दर है जो RBI बैंकों को उनका अतिरिक्त धन अपने पास रखने पर देता है। इसे बढ़ाने से बैंकों के लिए ऋण देने के बजाय RBI के पास पैसा रखना आकर्षक हो जाता है, जिससे प्रणाली से अतिरिक्त तरलता निकलती है। रेपो इसका उल्टा है: वह दर जिस पर RBI बैंकों को उधार देता है। अप्रैल 2022 से स्थायी जमा सुविधा (SDF) ने स्थिर दर रिवर्स रेपो की जगह तरलता गलियारे के निचले स्तर के रूप में ली है।

इस अध्याय के और PYQ

इस अध्याय के सभी 40 PYQ माइंड मैप में और PYQ Pass के साथ।

आगे पढ़ें

← भारतीय रिज़र्व बैंकपिछला अध्याय बैंकिंग: इतिहास और राष्ट्रीयकरण →अगला अध्याय भारतीय अर्थव्यवस्थासभी अध्याय
⭐ Full GS Pass: सभी 14 विषय + हर PYQ · 6 महीने ₹399 · साल भर ₹599अलग-अलग खरीदने पर ₹1,216। नए विषय मुफ़्त जुड़ते रहेंगे।प्लान देखें →