भाग XX: संविधान संशोधन
1. अनु. 368: संशोधन कैसे होता है
• अनु. 368: संसद की संशोधन शक्ति। भारतीय संविधान न बहुत कठोर, न बहुत लचीला: तीन तरीक़े।
• (1) साधारण बहुमत (अनु. 368 से बाहर): नए राज्य, विधान परिषद, दूसरी अनुसूची, कोरम, सांसदों के वेतन, नागरिकता, परिसीमन, पाँचवीं-छठी अनुसूची।
• (2) विशेष बहुमत: सदन की कुल सदस्यता का बहुमत और उपस्थित-मतदान का 2/3; जैसे मौलिक अधिकार, निदेशक तत्व।
• (3) विशेष बहुमत + आधे राज्यों का अनुसमर्थन (साधारण बहुमत से): राष्ट्रपति का चुनाव, संघ-राज्यों की कार्यपालिका शक्ति, सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट, सातवीं अनुसूची, संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व, अनु. 368 स्वयं, GST परिषद (279A)।
• प्रक्रिया: विधेयक केवल संसद के किसी सदन में (राज्य विधानमंडल में नहीं), मंत्री या निजी सदस्य, राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति नहीं; हर सदन अलग से पास करे, संयुक्त बैठक नहीं; राष्ट्रपति को सहमति देनी ही होगी (24वाँ, 1971)।
- 2. मूल ढाँचे का सिद्धांत
- 3. याद रखने लायक संशोधन
- ⚠️ यहाँ सबसे ज़्यादा गलती होती है
पूरा नोट, 4 करके-देखें टूल और इस अध्याय के सभी 31 MCQ पूरे विषय के साथ: ₹79
परीक्षा में ऐसे पूछा गया
- मूल ढाँचा सिद्धांत किस मुक़दमे में और किस अनुच्छेद से जुड़ा? केशवानंद भारती; अनु. 368 (SSC CGL 2026)
- किसके लिए अनु. 368 वाला संशोधन ज़रूरी नहीं? नए राज्य का गठन (SSC सेलेक्शन पोस्ट 2026)
- सुप्रीम कोर्ट ने किसे मूल ढाँचा नहीं कहा? समान नागरिक संहिता (SSC सेलेक्शन पोस्ट 2026)
- किसके संशोधन के लिए आधे राज्यों का अनुसमर्थन ज़रूरी? राष्ट्रपति के चुनाव का तरीक़ा (RRB NTPC 2025)
- निदेशक तत्वों से जुड़ा संशोधन विधेयक संसद से पास होने के बाद अगला कदम? राष्ट्रपति की सहमति (RRB NTPC 2025)
- ‘लघु संविधान’ कहलाने वाला संशोधन? 42वाँ (SSC GD 2026, SSC CGL 2026)
- राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद की सलाह मानने को बाध्य किसने किया? 42वाँ (SSC CGL 2024 टियर-II)
- शिक्षा राज्य सूची से समवर्ती सूची में किस संशोधन से? 42वाँ (SSC GD 2026)
- बांग्लादेश भूमि सीमा समझौता किस संशोधन से? 100वाँ (2015) (RRB NTPC 2025, SSC GD 2026)
- मतदान आयु 21 से 18? 61वाँ (SSC CGL 2026)
- 104वें संशोधन से किसका मनोनीत प्रतिनिधित्व ख़त्म? एंग्लो-इंडियन (RRB NTPC 2025)
- 106वें संशोधन ने कौन-से नए अनुच्छेद जोड़े? 330A, 332A (RRB NTPC 2025)
- महिला आरक्षण शुरू में कितने वर्ष के लिए? 15 वर्ष (RRB NTPC 2025)
- 95वें संशोधन (2009) ने SC/ST आरक्षण कितने वर्ष बढ़ाया? 10 वर्ष (RRB NTPC 2025)
खुद जाँचें
1. संविधान संशोधन का अनुच्छेद?
उत्तर: C. अनु. 368
2. मूल ढाँचा सिद्धांत किस मुक़दमे से?
उत्तर: B. केशवानंद भारती · 1973।
परीक्षा में पूछा गया (PYQ)
सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थापित 'मूल संरचना सिद्धांत' क्या कहता है?
उत्तर: D. संसद संविधान की मूल पहचान को नहीं बदल सकती · केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) में 13 न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि संसद अनुच्छेद 368 के तहत संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है, पर उसकी मूल संरचना को नष्ट नहीं कर सकती। संविधान की सर्वोच्चता, पंथनिरपेक्षता, संघवाद, न्यायिक पुनरावलोकन और स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव इसके अंग हैं। इसलिए हर संशोधन मान्य नहीं है, और मूल संरचना का उल्लंघन करने वाले संशोधन रद्द किए जा सकते हैं।
इस अध्याय के और PYQ
- निम्नलिखित में से किस स्थिति में अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी?SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज़ 14, 2026 (स्नातक स्तर) · 18 सितंबर · पाली 1
- मूल संरचना सिद्धांत संविधान संशोधन को सीमित करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व अभी तक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मूल संरचना का भाग घोषित…SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज़ 14, 2026 (स्नातक स्तर) · 21 सितंबर · पाली 1
- कौन-सा अनुच्छेद संसद को संविधान में संशोधन करने की अनुमति देता है?SSC जीडी 2026 · 4 मई · पाली 3
- कौन से संशोधन द्वारा शिक्षा को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया?SSC जीडी 2026 · 6 मई · पाली 3
- भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम ने भारत द्वारा कुछ क्षेत्रों के अधिग्रहण और कुछ अन्य क्षेत्रों को बांग्लादेश को हस्त…SSC जीडी 2026 · 25 मई · पाली 2
- 42वें संवैधानिक संशोधन निम्नलिखित में किस नाम से जाना जाता है?SSC जीडी 2026 · 26 मई · पाली 3
इस अध्याय के सभी 65 PYQ माइंड मैप में और PYQ Pass के साथ।
