ध्वनि: वेग, गुण और परिघटनाएँ
1. ध्वनि: हवा की धक्का-मुक्की
ध्वनि कंपन करती वस्तु से बनती है: वह हवा के कणों को आगे-पीछे धकेलती है, और यह धक्का आगे बढ़ता है। हवा में ध्वनि अनुदैर्ध्य तरंग है और इसे माध्यम चाहिए: निर्वात में ध्वनि नहीं (चाँद पर आवाज़ नहीं)।
• वेग: ठोस > द्रव > गैस। हवा में 0 °C पर ~331 m/s (25 °C पर ~346), पानी में ~1500, लोहे में ~5950 m/s।
• ताप बढ़े तो तेज़ (हर 1 °C पर ~0.6 m/s); नम हवा में भी तेज़। ताप स्थिर हो तो दाब का असर नहीं।
• बिजली की चमक पहले, गर्जन बाद में; रेल की पटरी पर कान लगाओ तो ट्रेन पहले सुनाई दे।
- 2. ध्वनि के तीन गुण
- 3. प्रतिध्वनि, अनुरणन, अनुनाद, विस्पंद
- 4. डॉप्लर प्रभाव और मैक संख्या
- 5. कौन क्या सुनता: अपश्रव्य, श्रव्य, पराश्रव्य
- 6. वाद्य यंत्र, आवाज़ और कान
- ⚠️ यहाँ सबसे ज़्यादा गलती होती है
पूरा नोट, 7 करके-देखें टूल और इस अध्याय के सभी 217 MCQ पूरे विषय के साथ: ₹99
परीक्षा में ऐसे पूछा गया
- प्रतिध्वनि साफ़ सुनने को बाधा की न्यूनतम दूरी? 17.2 m · ध्वनि का अनुभव दिमाग में कितनी देर? 0.1 s (SSC GD 2026)
- बादलों की गड़गड़ाहट मुख्यतः? ध्वनि के क्रमिक परावर्तन (SSC GD 2026)
- 0 °C पर वायु में ध्वनि की चाल? 331 m/s (SSC GD 2026)
- मानव श्रव्य परास? 20 Hz से 20,000 Hz (SSC GD 2026, दो बार; इलाहाबाद HC 2021)
- पराश्रव्य तरंगें सफ़ाई के घोल में: धूल-चिकनाई के कण? अलग होकर नीचे गिर जाते (SSC GD 2026)
- श्रवण सहायक यंत्र का मुख्य काम? ध्वनि बढ़ाकर साफ़ सुनाना (SSC GD 2026)
- ‘हाइपरसोनिक स्पीड’? ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक (इलाहाबाद HC 2021)
खुद जाँचें
1. मनुष्य की श्रव्य परास है:
उत्तर: B. 20 Hz – 20,000 Hz · 20 Hz से कम अपश्रव्य, 20 kHz से अधिक पराश्रव्य।
2. ध्वनि का तारत्व किस पर निर्भर है?
उत्तर: B. आवृत्ति · प्रबलता आयाम पर।
परीक्षा में पूछा गया (PYQ)
प्रतिध्वनि को स्पष्ट रूप से सुनने के लिए ध्वनि के स्रोत से बाधा की न्यूनतम दूरी होती है
उत्तर: C. 17.2 m · अलग सुनाई देने के लिए ध्वनि का प्रभाव कान पर लगभग 0.1 सेकंड रहना चाहिए। लगभग 344 m/s की चाल से ध्वनि 0.1 सेकंड में 34.4 m चलती है, जो बाधा तक जाने और लौटने की कुल दूरी है। इसलिए बाधा कम से कम 34.4 ÷ 2 = 17.2 m दूर होनी चाहिए; 34.4 m कुल पथ है, दूरी नहीं।
इस अध्याय के और PYQ
- बादलों की गड़गड़ाहट मुख्यतः किस कारण होती है?SSC जीडी 2026 · 30 अप्रैल · पाली 3
- मानव कान द्वारा सुनी जा सकने वाली ध्वनि की आवृत्ति परास क्या है?SSC जीडी 2026 · 6 मई · पाली 1
- जब पराध्वानी तरंगों को सफाई के विलयन में भेजा जाता है तो धूल, चिकनाई तथा गंदगी के कणों का क्या होता है?SSC जीडी 2026 · 7 मई · पाली 2
- श्रवण सहायक युक्ति का प्राथमिक कार्य क्या है?SSC जीडी 2026 · 8 मई · पाली 3
- 0°C पर वायु में ध्वनि की चाल कितनी होती है?SSC जीडी 2026 · 18 मई · पाली 3
- ध्वनि का अनुभव हमारे मस्तिष्क में लगभग कितने समय तक बना रहता है?SSC जीडी 2026 · 19 मई · पाली 2
इस अध्याय के सभी 95 PYQ माइंड मैप में और PYQ Pass के साथ।
