Navshala by Navrohi
📖 नोट्स · विश्व भूगोल हिंदीEnglish

बाहरी प्रक्रियाएँ और स्थलरूप

⏱️ 8 मिनट📜 66 PYQ📝 70 MCQ

1. अपक्षय, अपरदन, नदी, हिमनद, पवन, जल, लहरें

• बहिर्जात (वायुमंडलीय) बल। अपक्षय: चट्टान अपनी जगह टूटे; भौतिक (अपशल्कन: दिन-रात के तापांतर से प्याज़ जैसी परतें; तुषार), रासायनिक (कार्बोनेशन, जलयोजन, ऑक्सीकरण), जैविक। अपरदन: टूटा पदार्थ ढोना (अपघर्षण, सन्निघर्षण, द्रवचालित क्रिया = बहता जल)।
• नदी: ऊपरी भाग V घाटी, महाखड्ड, कैन्यन (ग्रैंड कैन्यन: कोलोराडो), जलप्रपात; मध्य: विसर्प, गोखुर झील, जलोढ़ पंख, पार्श्व अपरदन से चौड़ी घाटी; निचला: बाढ़ मैदान, तटबंध, डेल्टा (सबसे बड़ा गंगा-ब्रह्मपुत्र; पंजाकार मिसिसिपी)। जलग्रहण क्षेत्र, सहायक नदी। डेविस: V घाटी → अंतर्प्रवाह मिटे → समप्राय मैदान।
• हिमनद: U घाटी, सर्क, हॉर्न, अरेत, लटकती घाटी; हिमोढ़, ड्रमलिन, एस्कर, हिम-जलोढ़ (आउटवॉश) मैदान। हिमस्खलन: तेज़ी से पिघलती बर्फ़ में। पवन: छत्रक शिला, इंसेलबर्ग (उलुरू), मेसा → ब्यूट, पेडीप्लेन; निक्षेप बरखान, सीफ़, लोएस (चीन)।
• भूमिगत जल (चूना पत्थर, कार्स्ट; कार्बोनिक अम्ल से रासायनिक अपक्षय): स्टैलेक्टाइट (छत से), स्टैलेग्माइट (फ़र्श से), स्तंभ; घोल रंध्र < डोलाइन < युवाला < पोल्जे। लहरें: भृगु, मेहराब, स्टैक, वात-छिद्र; पुलिन, स्पिट, टॉम्बोलो, लैगून (चिल्का)। तट: फ़ियोर्ड (नॉर्वे), रिया, डाल्मेशियन, हैफ़ (बाल्टिक)।
• भूजल: वर्षा का जल रिसता है (अंतःस्यंदन, पुनर्भरण का मुख्य स्रोत)। संतृप्त भाग की ऊपरी सीमा = भौम जल स्तर; जल भरी चट्टानी परत = जलभृत (कुएँ का जल यहीं से)। दो अभेद्य परतों में दबा जल = उत्स्रुत (आर्टीज़ियन), अपने आप ऊपर आता। आग्नेय-कायांतरित चट्टानों में भूजल कम। दाब मापने का यंत्र पीज़ोमीटर। बृहत संचलन: धीमा सर्पण (क्रीप), तेज़ भूस्खलन-हिमस्खलन। जल विभाजक दो नदी तंत्र अलग करता।

याद रखें: V नदी, U हिमनद, बरखान पवन, स्टैलेक्टाइट भूमिगत जल, स्टैक लहरें।
🔒 इस नोट में आगे
  • ⚠️ यहाँ सबसे ज़्यादा गलती होती है

पूरा नोट और इस अध्याय के सभी 70 MCQ पूरे विषय के साथ: ₹79

या ⭐ सभी 14 विषय + हर PYQ ₹599 / साल (Full GS Pass)

परीक्षा में ऐसे पूछा गया

  • V आकार की घाटी किससे? नदी (अपरदन) (इलाहाबाद HC 2021; RRB NTPC 2025)
  • नदी कटक को काटे, संकरा खड़ा मार्ग? महाखड्ड (गॉर्ज) (RRB NTPC 2025)
  • ग्रैंड कैन्यन किस नदी से? कोलोराडो (इलाहाबाद HC 2021)
  • नदी घाटी चौड़ी किससे? पार्श्व अपरदन (इलाहाबाद HC 2021)
  • नदी जहाँ से जल समेटे? जलग्रहण क्षेत्र (SSC स्टेनो 2026)
  • विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा? गंगा-ब्रह्मपुत्र (SSC GD 2026 (दो बार))
  • डेविस अपरदन चक्र का क्रम? V घाटी → अंतर्प्रवाह मिटें → समप्राय मैदान (SSC हिंदी अनुवादक 2026)
  • हिमनद से नदी घाटी चौड़ी-गहरी? U आकार की घाटी (RRB NTPC 2025)
  • हिमोढ़ कहाँ? हिमनद क्षेत्र (इलाहाबाद HC 2021)
  • आउटवॉश मैदान किससे जुड़ा? हिमनद (इलाहाबाद HC 2021)
  • अरेत, हॉर्न, लटकती घाटी, ट्रफ़ का मिलान? a-i, b-ii, c-iii, d-iv (SSC हिंदी अनुवादक 2026)
  • पवन से बना निक्षेपण स्थलरूप? बरखान (RRB NTPC 2025)
  • सपाट शिखर, खड़ी ढाल, आगे ब्यूट? मेसा (SSC हिंदी अनुवादक 2026)
  • पवन के बारे में ग़लत? चीन में लोएस नहीं (SSC GD 2026)
  • चूना पत्थर से जुड़ा मैदान? कार्स्ट मैदान (इलाहाबाद HC 2021)
  • स्टैलेक्टाइट, स्टैलेग्माइट किसके निक्षेप? भूमिगत जल (इलाहाबाद HC 2021; RRB NTPC 2025)
  • कार्स्ट किस अपक्षय से? रासायनिक (कार्बोनेशन) (RRB NTPC 2025)
  • CO₂ + जल वाला अपक्षय? कार्बोनेशन (RRB NTPC 2025)
  • रासायनिक अपक्षय नहीं? अपशल्कन (इलाहाबाद HC 2021)
  • तापांतर से चट्टान की परतें उतरना? अपशल्कन (RRB NTPC 2025 (दो बार))
  • द्रवचालित क्रिया किससे? बहता जल (इलाहाबाद HC 2021)
  • प्राकृतिक चिमनी, वात-छिद्र, ग्लूप्स? लहरों से बने तटीय अपरदन रूप (SSC हिंदी अनुवादक 2026)
  • भूमि में जल के रिसने की प्रक्रिया? अंतःस्यंदन (SSC MTS 2021)
  • भूजल पुनर्भरण का मुख्य स्रोत? वर्षा जल का अंतःस्यंदन (UPSSSC PET 2025)
  • संतृप्त परत की ऊपरी सीमा? भौम जल स्तर (UPSSSC PET 2023)
  • कठोर चट्टानों के बीच संचित भूजल / जल संचित करने वाली परत? जलभृत (एक्विफ़र) (UP पुलिस कांस्टेबल 2018; UPSSSC PET 2023, 2025; UPSSSC लोअर PCS 2016)
  • अभेद्य परतों से घिरा, दाब वाला जलभृत? उत्स्रुत (आर्टीज़ियन) जलभृत (SSC GD 2025)
  • खोदे कुएँ में जल कहाँ से? जलवाही स्तर (RRB तकनीशियन 2025)
  • भूजल दाब मापने का उपकरण? पीज़ोमीटर (UPSSSC PET 2023)
  • कम भूजल भंडारण वाली चट्टानें? आग्नेय और कायांतरित (UPSSSC PET 2025)
  • भूजल सतह तक आने का साधन नहीं? वाष्पीकरण (SSC GD 2026)
  • धीमा बृहत संचलन? सर्पण (क्रीप) (SSC MTS 2021)
  • हिम, बर्फ़, चट्टानों का बड़े पैमाने पर खिसकना? हिमस्खलन (RRB NTPC 2025)
  • नदी या झील में जल बहाने वाली ऊँची भूमि? जल विभाजक (SSC GD 2025)
  • बड़ी नदी में मिलने वाली नदी? सहायक नदी (RRB NTPC 2025)
  • स्थलाकृतियों के वर्णन-वर्गीकरण का विषय? जियोमॉर्फोलॉजी (SSC CHSL 2023 टियर-II)
  • नदी के बड़े मोड़? विसर्प (SSC MTS 2022)
  • U आकार की घाटी किससे? हिमनद (UPTET 2016, 2017, 2021)
  • छत्रक शैल किससे? पवन अपरदन (SSC MTS 2021)

खुद जाँचें

1. U घाटी किसकी?

उत्तर: B. हिमनद

2. छत से लटकता:

उत्तर: B. स्टैलेक्टाइट

परीक्षा में पूछा गया (PYQ)

📜 SSC स्टेनो 2026 · 9 सितंबर · पाली 2

उस क्षेत्र का वर्णन करने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है जहां से नदी अपना सतही अपवाह एकत्र करती है?

उत्तर: C. जलग्रहण क्षेत्र · जलग्रहण क्षेत्र (अपवाह बेसिन या जलसंभर) वह भूमि है जहाँ से कोई नदी और उसकी सहायक नदियाँ वर्षा जल और सतही अपवाह एकत्र करती हैं। डेल्टा नदी के मुहाने पर अवसाद से बनी त्रिभुजाकार भू-आकृति है, एस्चुअरी (ज्वारनदमुख) कीप के आकार का ज्वारीय मुहाना है जहाँ मीठा और खारा पानी मिलता है, और सहायक नदी वह छोटी धारा है जो मुख्य नदी में मिलती है।

इस अध्याय के और PYQ

इस अध्याय के सभी 66 PYQ माइंड मैप में और PYQ Pass के साथ।

आगे पढ़ें

← पर्वत, पठार और मैदानपिछला अध्याय भूगर्भिक इतिहास →अगला अध्याय विश्व भूगोलसभी अध्याय
⭐ Full GS Pass: सभी 14 विषय + हर PYQ · 6 महीने ₹399 · साल भर ₹599अलग-अलग खरीदने पर ₹1,216। नए विषय मुफ़्त जुड़ते रहेंगे।प्लान देखें →